ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में रास्ते में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, सिपाही ने सीपीआर देकर बचा ली जान

भोपाल। गुरुवार दोपहर वह पत्नी-बेटे के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। कमलापार्क में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही अचानक उसके सीने में दर्द उठा। सड़क किनारे बाइक रोकते ही उस व्यक्ति की सांसें उखड़ने लगी थीं। वह पसीने से लथपथ हो गया था।

इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैफिक के सिपाही ने एक पल की देर लगाए बिना उस व्यक्ति को जमीन में सीधा लिटाकर सीपीआर देना शुरू कर दिया। दो मिनट के अंदर ही उसकी धड़कन सामान्य हो गईं। सिपाही की कर्तव्य परायणता को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने उसे एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले विपिन अत्री ट्रैफिक थाने में सिपाही हैं। विपिन, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के लिए मोती मस्जिद पाइंट से अपने घर जा रहे थे। कमलापार्क स्थित पेट्रोल पंप के उन्होंने एक बुजुर्ग को सड़क किनारे तड़पते हुए देखा। पास ही बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बदहवास हालत में खड़े थे।

माजरा भांपते ही विपिन ने उस व्यक्ति को जमीन पर सीधा लिटाकर सीपीआर देना शुरू किया। देखते ही देखते उनकी धड़कनें सामान्य होने लगी। उन्होंने आंखें खोल दी। एहतियात के तौर पर विपिन ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें हमीदिया अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस लाइन में लिया था प्रशिक्षण

विपिन ने बताया कि जून माह में नेहरू नगर पुलिस लाइन में सीपीआर देने का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया थ। तब उन्होंने भी प्रशिक्षण लिया था। गुरुवार को बुजुर्ग ही हालत देखते हुए उसने भांप लिया था, कि उसे हार्ट अटैक आया है। समय पर सीपीआर देने पर उसकी जान बच गई। उसे इस बात का गर्व है कि वह किसी का जीवन बचाने में कामयाब हो सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.