ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नकल रोकने के लिए डीईटी में पहली बार बदली व्यवस्था, थंब-फेस इंप्रेशन जरूरी

इंदौर। प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते नकल प्रकरण को देखते हुए एमपी आनलाइन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) में व्यवस्था बदली है। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को कई प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के चेहरे और अंगूठे का मिलान किया जाएगा। इसके लिए इन्हें अपने साथ आधार कार्ड रखना जरूरी है। ये सारी प्रक्रिया में कम से कम एक घंटा लगेंगे। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय और एजेंसी ने दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की हिदायत दी है। मामले में गाइडलाइन जारी की गई है।

38 संकाय की 669 सीटों के लिए डीईटी रखी है, जिसमें 3400 उम्मीदवारों ने पंजीयन करवाए है। आनलाइन परीक्षा और उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए तीन सत्र में परीक्षा होगी। जहां इन्हें को पेपर शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। केंद्रों पर तीन जगह विद्यार्थियों की चेकिंग की जाएगी, जिसमें पहले स्थान पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड देखा जाएगा।

फोटो आईडी रखना जरूरी

साथ ही नकल सामग्री को लेकर भी तलाशी ली जाएगी। इसके बाद फोटो आइडी के आधार पर उम्मीदवारों का फेस इंप्रेशन लिया जाएगा। चेहरे का मिलान होने के बाद प्रत्येक उम्मीदवारों के अंगूठे का निशान लेंगे। आधार कार्ड से उम्मीदवार के थंब इंप्रेशन देखेंगे। प्रक्रिया में घंटेभर का समय लगेगा। ये सारी प्रक्रिया होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में सीट आवंटित की जाएगी। यहां तक कि लागिन आइडी और पासवर्क दिया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.30 से 10.30 वाले सत्र में 1500 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसके लिए चार से पांच केंद्रों पर परीक्षा होगी। बाकी दोनों सत्र के लिए दो-दो केंद्र रखे जाएंगे। डीईटी प्रभारी डा. अशेष तिवारी का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं एजेंसी की तरफ से रहेगी। मगर विश्वविद्यालय की तरफ से आर्ब्जवर की टीम भी जाएगी। इन पर नकल रोकने की जिम्मेदारी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.