ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘विधानसभा चुनावों में बीआरएस 95 से 105 सीटों पर जीत दर्ज करेगी’, CM चंद्रशेखर राव का दावा

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने विश्वास जताया है कि चुनावी राज्य में उनका दल 119 विधानसभा सीटों में से 95 से 105 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा जिसका परिणाम तीन दिसंबर को आएगा। राव ने यह बयान शुक्रवार को गजवेल में बीआरएस की एक व्यापक निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय बैठक में दिया। वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में नोटबंदी और उसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि कम हो गई थी जिससे वित्तीय बाधाओं के चलते कुछ विकास कार्यक्रम धीमे हो गए थे। उन्होंने कहा,”देश के युवा राज्य ने बहुत सी कठिनाइयों और बलिदानों के माध्यम से विकास की महान ऊंचाइयां हासिल कीं।” राव के हवाले से बीती रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जनता से पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है।

क्रियान्वित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए बीआरएस को फिर से जीतना चाहिए। उन्होंने कहा,”हमें वर्तमान की वृद्धि और उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना एक सतत प्रक्रिया है और हमें लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन प्रदान करना चाहिए।” मुख्यमंत्री केसीआर (राव के समर्थक उन्हें स्नेहवश केसीआर बुलाते हैं) ने कहा कि गजवेल के लोगों ने उन्हें पसंद किया और लगातार दो बार जीत दिलाई।

विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है और वह इसके अधिक विकास के लिए काम करेंगे। भारत के सभी हिस्सों में भूजल स्तर के गिरने को लेकर राव ने कहा कि तेलंगाना में भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। अध्ययनों से पता चला है कि कालेश्वरम परियोजना और कोंडापोचम्मा एवं मल्लन्ना सागर जलाशयों के निर्माण से राज्य में भूजल स्तर के सुधार में मदद मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.