ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP-राजस्थान की तर्ज पर तेलंगाना में भी बीजेपी सांसदों को दिया विधानसभा का टिकट, यहां देखें नाम..

हैदराबाद। बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयानबाजी करने वाले विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वह फिर से गोशामहल सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इससे पहले उनका निलंबन रद्द कर दिया। उन्हें पिछले साल अगस्त में पार्टी ने निलंबित कर दिया था और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

तीन सांसदों को टिकट

बीजेपी ने तीन सांसदों को उम्मीदवार बनाया गया है। करीमनगर से बांदी संजय कुमार को टिकट दिया गया है। इसके अलावा एटाला राजेंदर को दो सीटों से उम्मीदवार बनाया है जिसमें वह हुजूराबाद और गजवेल से चुनाव लड़ेंगे। वहीं तेलंगाना के आईटी मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटीआर के खिलाफ सिरसिला सीट से बीजेपी ने रानी रुद्रमा रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

करीमनगर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बांदी संजय कुमार, बोथ से सांसद सोयाम बापू और कोरुतला से सांसद अरविंद धर्मपुरी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसी तरह का प्रयोग कर चुकी हैं और कई मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में उतार चुकी हैं। वहीं बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर गजवेल सीट से सीएम केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी की पहली सूची

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.