ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाशिवरात्रि पर गुप्ता धाम मेले की तैयारी को लेकर कमेटी, अधिकारियों की हुई बैठक

सासाराम। कैमूर पहाड़ियों स्थित गुप्ता धाम पर प्रत्येक वर्ष तीन दिन मेला का आयोजन होता है। इस साल की तैयारियों को लेकर दुर्गावती जलाशय परियोजना पर बना वन विभाग गेस्ट हाउस में गुप्ता धाम कमेटी के सदस्य और जिला के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें गुप्ता धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाए देने पर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि गुप्ता धाम मैं महाशिवरात्रि के दिन बिहार राज्य के अलावे अन्य पड़ोसी राज्य के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए गुफा धाम के अंदर गुफा में अधिक अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाए धर्मशाला में यात्रियों के लिए लाइट आवश्यक है बिजली तथा जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए। पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सहित अन्य सारी सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार किया गया। एसडीएम ने वन्य विभाग के वरीय पदाधिकारी से कहा कि 28 29 और 1 मई को दुर्गावती जलाशय परियोजना पर बना गेट दिन रात 24 घंटे खोला जाए ताकि दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु और दर्शन कर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो साथ ही गुप्ता धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ ही प्रधान कमेटी के सदस्यों ने बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से मेले से सम्बंधित कई मुख्य बात रखी तथा श्रद्धालुओं के सेवा भाव में जूटे वोलेंटीयर की संख्या भी बढ़ाने की बात कही ताकी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। गुप्ता धाम विकास समिति और प्रधान समिति के सदस्य प्रतिदिन स्थानीय थाना एवं ब्लाक में सूचना देते रहेंगे। बैठक खत्म होने के बाद सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी ने गुप्ता धाम जाकर प्राकृतिक रूप से बने भगवान शिव का दर्शन भी किया एवं वहां पर उपस्थित दुकानदार एवं साधु-संतों को मेले की विधी व्यवस्था बनाए रखने में कमीटी के सदस्यो के साथ सहयोग करने की बात कहा इस बैठक में सहायक वन संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार, एसआई मुकेश कुमार गुप्ता, धाम विकास कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार, उगहनी पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद कुशवाहा, कई मीडिया कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.