ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंधिया के समझाने पर भी नहीं माने कार्यकर्ता, लेट गए कार के सामने, बचकर निकले केंद्रीय मंत्री

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिंधिया महल के सामने धरना देने के लिए सुबह नौ बजे पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद सिंधिया अपने महल से निकले और कार्यकर्ताओं से बात करने लगे। सिंधिया ने कहा कि वे पार्टी के नेताओं से बात करेंगे। लेकिन उनकी बात को सुनने के लिए कार्यकर्ता तैयार नहीं हुए। वे उनके सामने जमीन पर लेट गए। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो सिंधिया अपनी कार में बैठकर जाने लगे। कार्यकर्ता कार के सामने भी लेट गए। इसके सिंधिया के गार्डों के उन्हें बड़ी मुश्किल से हटाया और केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताआें से बचकर निकल गए।

ग्वालियर पूर्व से भाजपा से पूर्व विधायक व सिंधिया समर्थक मुन्नालाल अग्रवाल का टिकट कट गया है। टिकट कटने का विरोध मुन्नालाल व उनके समर्थकों ने किया है। रविवार सुबह मुन्नालाल अग्रवाल के समर्थक सिंधिया के महल पर पहुंच गए और मुन्ना के साथ न्याय करो के नारे लगाने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए सिंधिया महल के दरवाजे बंद कर दिए गए। हालांकि समर्थक महल के सामने ही जमे हुए थे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी हुई थी। जिसमें सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट कट गया। उनकी जगह माया सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया गया। इससे मुन्नालाल व उनके समर्थक नाराज हो गए। टिकट कटने के बाद मुन्नालाल अग्रवाल ने कहा था कि मुझे वफादारी का ईनाम मिला है। समर्थकों ने रविवार को धरना देने की बात कही थी। इसलिए रविवार सुबह मुन्नालाल के समर्थक सिंधिया महले पहुंच गए और धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान वे नारे लगाना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.