ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आइटीआइ की छात्रा ने घर में दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत

नेपानगर। नगर के मनोज टाकीज क्षेत्र में रह रही 18 वर्षीय आइटीआइ की छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक छात्रा बुरहानपुर की रहने वाली है। वह नेपानगर के आइटीआइ कालेज में प्रवेश मिलने के बाद बीते दो माह से अपनी दादी और चाचा के पास रह रही थी। सोमवार सुबह घर के दूसरे कमरे में उसे फंदे पर लटका पाया गया।

स्वजन ने आरोप लगाया कि छात्रा को नीचे उतारने के बाद वे तुरंत उसे लेकर शासकीय अस्पताल पहुंचे थे। वहां करीब दो घंटे तक भटकते रहे, लेकिन कोई डाक्टर नहीं मिला। बाद में शव लेकर वे घर चले गए। दोपहर एक बजे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बताया गया है कि सोमवार को शासकीय अवकाश घोषित किया गया था। इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को भी नहीं थी। सुबह से ही मरीज उपचार एवं दवा के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। दोपहर में उन्हें अवकाश की जानकारी मिली। सीएमएचओ डा. राजेश सिसोदिया ने शासकीय अवकाश घोषित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसी वजह से चिकित्सक नहीं पहुंचे होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.