ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंटरनेट मीडिया पर नाम बदलकर युवकों ने की दोस्ती, किशोरियों को होटल में मिलने बुलाया

इंदौर । लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में सोमवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो किशोरियों के साथ वर्ग विशेष के युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित इरफान पुत्र रशीद खान निवासी चंदन नगर और रहमान पुत्र अशफाक खान निवासी श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपितों ने किशोरियों से इंटरनेट मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती की। एक किशोरी का जन्मदिन होने पर मिलने के लिए उन्हें सेफरोन होटल में बुलाया और फर्जी आइडी लगाकर उन्हें रुकवाया।़

आधार के फोटो में चेहरा दूसरा था

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने किशोरियों को अपने नाम प्रेम और कुलदीप बताए थे। इन्हीं नाम की फर्जी आइडी लगाकर दो कमरे बुक करवाए थे। हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि दोनों लड़कों ने आधार कार्ड दिखाए, लेकिन उनमें लगे फोटो से इनका चेहरा अलग था। इसके बाद इनके मोबाइल की जांच की तो इनके असली नाम इरफान और रहमान सामने आए।

लड़कियों के आधार कार्ड पर भी अलग लिखा था पता

जब किशोरियों से उनकी आइडी मांगी तो आधार कार्ड में कटनी और भोपाल की निवासी पाई गईं। होटल में दिए आइडी को देखा तो उनमें इनका पता देवास और राजस्थान का लिखा था। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक ने प्रकरण दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि रात 12 बजे दो लड़कियां और दो लड़के आए थे। आइडी उन्होंने वाट्सएप पर भेजी तो नाम कुछ और आया था। इन्होंने फर्जी आइडी दी थी। इस पर 420 की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया।

लड़कियों ने कहा- हमें नहीं पता था कि ये दूसरे वर्ग के हैं

बाद में पता चला कि वर्ग विशेष के युवकों ने किशोरियों की फर्जी आइडी होटल में दी थी। किशोरियों ने बताया कि हमें नहीं पता था कि ये दोनों हिंदू नहीं हैं। उन्होंने हिंदू बनकर इंटरनेट मीडिया पर बात की। एक किशोरी का जन्मदिन था, इसलिए यहां आए थे। इन्होंने होटल में फर्जी आइडी दी। इसकी भी हमें जानकारी नहीं है। इन दोनों से हम पहली बार मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.