ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दर्द से तड़पता रहा मासूम, गुंडे-मवाली की तरह परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर्स

उत्तर प्रदेश। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है या गंभीर हालत में होता है तो भगवान के बाद केवल डॉक्टर ही होते हैं जिनके पास लोग अपनों की जान की अर्जी लगाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बाद कर रहे हैं मेरठ के मेडिकल कॉलेज की, जहां गली-मोहल्ले के गुंडे-मवाली की तरह डॉक्टर्स तीमारदार परिवारों के साथ मार-पीट करते दिखें।

वायरल हो रहा ये वीडियो मेरठ के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है। इसमें मार-पीट करते नज़र आ रहे लोग किसी गली-मोहल्ले के गुंडे-मवाली नहीं बल्कि डॉक्टर्स हैं, जो एक बीमार बच्चे के तीमारदारों को मार रहे हैं। दरअसल, एक 5 वर्षीय बच्चे की उंगली चारा मशीन में आकर कट गई थी। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें इलाज़ की जगह मार-पीट मिली। क्योंकि, वे चाहते थे कि बच्चे का इलाज़ जल्दी हो जाए और कोई अनहोनी न हो। लेकिन, अस्पतालों में डॉक्टर्स और कंपाउंडर्स की जगह गुंडे-मवाली देखने को मिले।

इतना सबकुछ होने के बावजूद भी वहां इस मासूम का इलाज़ नहीं किया गया। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.