ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा किसी टीम के खिलाफ एक दौरे में सभी मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत ने आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी।रोहित इस मामले में पहले भारतीय कप्तानरोहित चार बार तीन या उससे ज्यादा मैच की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। दुनिया में उनसे आगे पाकिस्तान के सरफराज अहमद (पांच) और अफगानिस्तान के असगर अफगान (चार) हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार नौवां मैच जीता। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान की बराबरी भी कर ली है। भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कीपाक टीम ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे। टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज है। उसने 2018 से 2020 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। टेस्ट खेलने वाले देशों में यही तीन टीमें टॉप पर हैं। इसके अलावा रोमानिया ने भी 12 मैच जीते हैं। हालांकि, यह टीम टेस्ट नहीं खेलती।वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीतभारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले टीम ने 2018 में एक बार और 2019 में दो बार वेस्टइंडीज को हराया था। वेस्टइंडीज की यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 83वीं हार रही। विंडीज टीम टी-20 में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर 82 हार के साथ श्रीलंका है। वहीं, तीसरे नंबर पर 78 हार के साथ बांग्लादेश और चौथे नंबर पर 76 हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम है।छह साल बाद नंबर-1 बना भारतभारत छह साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है। इससे पहले टीम 3 मई 2016 को टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बनी थी। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी के बाद विराट कोहली टीम के कप्तान बने थे, लेकिन वह अपनी कप्तानी में टीम को नंबर-1 नहीं बना सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.