ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीरा सप्लाई का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगने वाली महिला कारोबारी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने महिला कारोबारी रूपल मवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने जीरा सप्लाई का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे थे। महिला द्वारा फर्जी बिल्टी, बिल भी पेश कर फरियादी को झूठा बताया था।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, सूरत (गुजरात) निवासी रूपल मवानी के खिलाफ महिला कारोबारी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादी की कंपनी जीरा एक्सपोर्ट का कारोबार करती है। रूपल ने उनसे संपर्क कर कहा कि उसकी कंपनी सोनल कल्टीवेशन भी जीरा सप्लाई करती है। उसने ब्रोकर म्हस्के एंड संस के माध्यम से 15 अलग-अलग खातों में करीब एक करोड़ रुपये जमा करवा लिए।

गिरफ्तारी पर था दस हजार रुपये का इनाम

रूपल ने पहले जीरा भेजने के लिए झांसेबाजी की और बाद में संपर्क तोड़ लिया। क्राइम ब्रांच ने रूपल को नोटिस जारी कर तलब किया तो फर्जी ई-बिल और बिल्टी पेश कर कहा कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत हुई है। पुलिस ने रूपल पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। रविवार को टीम ने रूपल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.