ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अन्‍नदाताओं से किया ये बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश सिंह टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अन्‍नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए एक बार फिर से देश भर में जाने का ऐलान किया है।

दऱअसल,  टिकैत का कहना है कि आर्थिक मंदी और लॉकडाउन के बीच भी किसानों-मजदूरों की मेहनत से कृषि उपज बढ़ी। सरकार को देश के किसानों का विश्‍वास नहीं तोड़ना चाहिए।

सोमवार को ‘कू’ पर टिकैत ने लिखा कि भारत सरकार ने 9 दिसंबर के पत्र में जो वादे किए गए थे वो पूरे नहीं किए। हम अन्नदाता के हितों की रक्षा हेतु देशभर में जाएंगे । किसानों और मजदूरों के अथक प्रयास से ही आर्थिक मंदी -लॉकडाउन के बावजूद देश में कृषि उपज लगातार बढ़ी। सरकार देश के अन्नदाता का विश्वास को न तोड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.