ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राशन किरासन वितरण में अगर गड़बड़ी हुई तो नपेंगे दुकानदार : एसडीएम

सासाराम। अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की एक बैठक हुई जिसमें राशन किरासन वितरण में अनुज्ञप्ति धारी पीडीएस दुकानदारों द्वारा की जा रही गड़बड़ी पर बैठक में आए प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य द्वारा पीडीएस दुकानदारों द्वारा राशन किरासन वितरण में की जा रही गड़बड़ी पर बैठक में एसडीओ से शिकायत को क्रमानुसार सदस्यों की शिकायत को दर्ज कर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि फरवरी माह का राशन किरासन 18 फरवरी से सभी लाभुकों को फ्री व नियमित वितरण शुरू है। जन प्रतिनिधियों की शिकायत दर्ज कर तुरंत जांच करने का आदेश सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया है। बैठक में सर्वप्रथम नामित सदस्य राजेंद्र पासवान ने प्रस्ताव लाया कि पीडीएस डीलरों को सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन भुगतान करने के साथ सासाराम प्रखंड के पंचायत घौड़ाढ के निलंबित अनुज्ञप्ति धारी दुकान जो दूसरे पंचायत लेरुआ और कंचनपुर से टैग किया गया है उसे पुनः घौड़ाढ़ के अनुज्ञप्तधारी से टैग करने का प्रस्ताव रखा और आवाज में एकरूपता लाने का प्रस्ताव भी लाया। बैठक में एसडीओ ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए नए सिरे से आवेदन ऑनलाइन करने का सुझाव दिया। एसडीओ ने कहा कि समय से राशन किरासन का उठाव वितरण नहीं किया तो पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। सदस्य भी गड़बड़ी की सूचना देते रहें। उन्होंने समिति के सदस्यों को भी ध्यान रखने की बात भी कही। उन्होंने यह भी बताया कि 1 माह पूर्व कालाबाजारी के आरोप में डीलर का लाइसेंस रद्द करने के बात भी बताई। बैठक में जिला पार्षद अध्यक्ष पूनम भारती, नामित सदस्य राजेंद्र पासवान, श्याम कुमार ओझा, यशोदा कुशवाहा, मोहम्मद हसीमउद्दीन अंसारी, दिनेश चंद्रवंशी, पप्पू कुमार सोनी, सदर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, शिवसागर प्रमुख प्रेमलता देवी, नोखा प्रमुख धनंजय सिंह, जिला परिषद सदस्यों में कृष्ण मुरारी उर्फ मेलु मिश्र, विजयपाल, पूनम देवी, विजय कुमार शर्मा, नेहा कुमारी, अनिता देवी सहित कई विधायक प्रतिनिधि में मोहम्मद अली दिनारा के विधायक प्रतिनिधि, एम ओ चेनारी कोचस, करगहर, नोखा, ए जी एम सासाराम, ए डी एस ओ सासाराम सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.