ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देर रात अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण

रामगढ़: अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा जिले के कुल 9 जगहों को चिन्हित करते हुए वहां चेक नाके स्थापित किए गए हैं वहीं चेक नाकों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इस संबंध में रविवार देर रात को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक के साथ मांडू, गोला एवं रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण कर दंडाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को वन एवं खनन सहित सभी तरह के चालान एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से दण्डाधिरियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.