ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

DRI ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो नागरिकों के पेट में छिपी हेरोइन के 165 कैप्सूल किए बरामद

गुजरात  | के अहमदाबाद  जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय  ने रविवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट  पर युगांडा मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है | जहां पर वे अपने पेट के अंदर छिपे 1 |81 किलोग्राम वजन की हेरोइन के 165 कैप्सूल लेकर आए थे | इस दौरान तस्करी करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ कस्टम व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है |

दरअसल, इस मामले में डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 13 फरवरी और 15 फरवरी को अलग-अलग मामलों में अहमदाबाद एयरपोर्ट के परिसर में हिरासत में लिया गया था | इसी दौरान वहां तैनात कस्टम कर्मियों ने बिहैवियर डिटेक्शन के आधार पर संदेह होने पर पर उसकी जांच-पड़ताल की, जिसमें उन दोनों ने अपने पेट मे हेरोइन के कैप्सूल होने की बात स्वीकार की | जिसके बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उनका एक्स-रे, बॉडी स्कैन और सीटी स्कैन किया गया, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया था कि उनके पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत और मलाशय में हेरोइन की मौजूदगी थी |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.