ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईरान में नशा मुक्ति केंद्र में लगी भयानक आग, 27 लोग जिंदा जले, 17 गंभीर रुप से झुलसे

 पूर्वी ईरान में एक नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि देश की राजधानी तेहरान से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित लैंग्राउड शहर के अस्पतालों में 17 घायलों को भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि निजी नशामुक्ति केंद्र में शुक्रवार तड़के आग लगी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। चैनल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्राधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ईरान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने, पुराने ढांचे और अपर्याप्त आपात सेवाओं के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है। इससे पहले सितंबर में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मालिकाना हक वाली एक कार बैटरी फैक्टरी में एक सप्ताह से भी कम समय में दो बार आग लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.