ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘भूपेश बघेल की छवि को नुकसान पहुंचाना बीजेपी का मकसद’, स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार की छवि धूमिल करने की ‘‘साजिश” करार देते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब देगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भाजपा की हार निश्चित देखकर ईडी का पड़े पैमाने पर दुरुपयोग शुरू कर दिया है।

क्यो बोलीं स्मृति ईरानी?
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों द्वारा लाए गए हवाला धन का उपयोग किया।

हार से बौखलाई भाजपा कर रही ED का इस्तेमाल
भाजपा के इस आरोप के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा की हार निश्चित है और इसी लिए सीबीआई एवं ईडी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग शुरू कर दिया गया है। यह प्रतिशोध की राजनीति है।” कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, “पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। जब भाजपा देखती है कि उसके हाथ से चीजें निकल गई हैं तो अपने आखिर हथियार ईडी का इस्तेमाल करती है।” छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

प्रधानमंत्री रच रहे साजिश
वेणुगोपाल ने कहा, “इस पूरी कार्रवाई का मकसद भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की छवि को धूमिल करना है। यह साजिश प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) द्वारा रची गई है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि ईडी का कार्यालय झूठ का कार्यालय है और असल में यह एजेंसी ‘‘तोता” है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होना है। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.