ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उज्जैन में जिस थाने में पदस्थ रहा SI, वहीं रेप का केस;

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला पुलिस में सब इंस्पेक्टर पर रतलाम की एक विवाहित महिला ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद लिव इन रिलेशन में रखने का आरोप लगाया। उसके साथ फर्जी शादी की और यौन शोषण व ब्लैकमेल भी किया गया। महिला चिमनगंज थाने पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो अपनी बात का वीडियो वायरल कर दिया। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया और सब इंस्पेक्टर को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

उज्जैन पुलिस के भैरवगढ़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा के खिलाफ रतलाम की एक महिला ने अपने साथ धोखाधड़ी, यौन शोषण, ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। महिला और महिला के पति ने अपनी बात का वीडियो बनाकर वायरल किया है जिसमें भैरवगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर देवड़ा पर आरोप लगाया है कि उसने महिला से फेसबुक के सहारे पहले दोस्ती की। महिला के पति ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने वर्दी का सहारा लेकर उसकी पत्नी को ब्लैकमेल किया और उसके बच्चे के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाया।

कई महिलाओं से संबंध के आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि देवड़ा के कई महिलाओं से संबंध हैं। उसने अपने साथ यौन शोषण और ब्लैकमेल करने किए जाने की शिकायत की है। उसका कहना है कि देवड़ा ने फर्जी ढंग से शादी रची और फिर गलत काम करता रहा। अन्य महिलाओं से संबंध रखे। मारपीट करता रहा। चिमनगंज थाने में पहुंची उक्त महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि वह पांच घंटे से एफआईआर दर्ज कराने का इंतजार कर रही है लेकिन पुलिस टालमटोल कर रही है। हालांकि बाद में महिला की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.