ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौथे चरण के लिए पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा पर रहेगा कड़ा पहरा

लखनऊ। तीन चरणों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब पुलिस की नजर चौथे चरण के संवेदनशील क्षेत्रों पर है। नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा होगा। इसके लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, पीएसी व पुलिस के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। खासकर नौ जिलों की सीमाएं सील कराकर प्रभावी चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

पीएसी व पुलिस के जवानों को भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। खासकर पिछले चुनावों के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही स्थानीय लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। हर छोटी-बड़ी घटना को पूरी गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है। मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस का कड़ा पहरा होगा। ऐसे स्थानों पर खुफिया इकाई को भी सक्रिय किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.