ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिवाली की रात करें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

इंदौर। पंचांग के अनुसार, दिवाली आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। 12 नवंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इस खास दिन पर देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और श्रीराम की पूजा की जाती है। ऐसा करने जातक के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गोपाल सहस्त्रनाम का करें जाप

दिवाली अमावस्या तिथि पर है। दीपावली की रात कुछ उपाय हैं, जिन्हें करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन गोपाल सहस्त्रनाम का जाप करने से दोष दूर हो जाते हैं। यह उपाय दिवाली की रात्रि को किया जाता है।

श्री यंत्र की स्थापना करें

दिवाली के दिन घर में श्री यंत्र लाएं। अमावस्या तिथि के दिन श्री यंत्र को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। फिर लाल कपड़ा बांधें। उस पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें।

दिवाली क्या है?

दिवाली शब्द का अर्थ रोशनी का त्योहार है। यह पांच दिवसीय पर्व है। दीपावली से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है। घर के हर कोने में दीपक लगाए जाते हैं। आंगन को फूलों और रंगोलियों से सजाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं। दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। पूजन के बाद पटाखे फोड़े जाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.