ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की दी बधाई

इंदौर। दीपावली के त्यौहार के मौके पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व आपके जीवन में भी प्रकाश लाए । इस मौके पर नागरिकों के द्वारा भी क्षेत्र में प्रकाश के प्रतीक के रूप में संजय शुक्ला को विजय बनाने का संकल्प लिया गया ।

संजय शुक्ला के द्वारा  घर-घर जनसंपर्क के कार्यक्रम को स्थगित रखा गया । उनके द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में जाकर नागरिकों को बधाई देने और क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों से मेल मुलाकात करने का ही कार्य किया गया । इस दौरान सभी स्थानों पर नागरिकों को यह बताया गया कि इस क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आया हुआ मेहमान वर्तमान दौर में इस क्षेत्र के लिए असत्य है । इस मेहमान के कारण इस क्षेत्र में समस्याएं पैदा हो सकती है । ऐसी स्थिति में नागरिकों को सत्य के रूप में उस व्यक्ति का साथ देना चाहिए जिसके द्वारा पिछले 5 साल से सेवा को ही अपना धर्म माना गया है और धर्म भी सेवा का ही संदेश देता है ।

 गणेश मंदिर में किया पूजन

 कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के द्वारा मरीमाता चौराहा पर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर जाकर भगवान गणेश जी का पूजन किया गया। इस पूजन के साथ ही उन्होंने भगवान गणेश जी से अपने क्षेत्र की प्रगति और उन्नति की भी कामना की ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.