ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को दी अलग देश की मान्यता

रूस के द्वारा यूक्रेन के अलगाववादियों को मान्यता देने के बाद अमेरिका ने सख्त ऐलान किया है। रूस  के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों (डोनेत्स्क और लुहांस्क) की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। जिसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की, जिन्हें रूस द्वारा नए सिरे से मान्यता दी गई है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि आवश्यक्ता पड़ने पर और भी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।पूर्वी यूक्रेन पर रूसी घोषणा पर व्हाइट हाउस से जारी बयान के बारे में बताते हुए प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जो अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन के तथाकथित डीएनआर (डोनेत्स्क) और एलएनआर (लुहांस्क) क्षेत्रों में नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण करने से प्रतिबंधित करेगा। कार्यकारी आदेश यूक्रेन के उन क्षेत्रों में काम करने के लिए निर्धारित किसी भी व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार भी प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय और ट्रेजरी विभागों को जल्द ही इस बारे में अतिरिक्त विवरण दिया जाएगा।जेन साकी ने कहा कि ‘हम जल्द ही रूस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के आज के घोर उल्लंघन से संबंधित अतिरिक्त उपायों की भी घोषणा करेंगे।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि वह इसमें शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाएगा।यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी जो बाइडन के साथ चर्चा की।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बातचीत की योजना भी बनाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.