ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध के बाद अश्वनी चौबे भाजपा के रडार पर

बक्सर। क्षेत्र में सक्रियता कम होने तथा गुट को बढ़ावा देने के कारण बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे भाजपा के केंद्रीय टीम के रडार पर आ गए हैं अश्वनी चौबे को लेकर कराए गए सर्वे में पार्टी के 70 फ़ीसदी कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार बदलने की मांग की है इसके बाद बक्सर में भाजपा कई नाम पर विचार कर रही है पर जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है वह है बिहार के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा जो भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट है इससे पहले वह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा बक्सर के स्थानीय निवासी हैं तथा पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में ज्यादा ही सक्रिय है क्षेत्र में दर्जनों निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर चुके हैं तथा पार्टी के ग्रास रूट से जुड़े कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में है। भाजपा के बिहार प्रदेश टीम ने 40 लोकसभा क्षेत्र के उन तमाम सीटों जहां से भाजपा को चुनाव लड़ना है वहां की रिपोर्ट केंद्रीय टीम को भेज दी है खबर के अनुसार बक्सर में अश्वनी कुमार चौबे के विरोध को देखते हुए संभावित उम्मीदवार के तौर पर डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा के नाम को भेजा गया है हालांकि अन्य कई दावेदार और भी हैं जो भाजपा से टिकट चाहते हैं बगल की सीट आर और बेगूसराय से भी उम्मीदवार बदलने की चर्चा है हालांकि रडार पर मोतिहारी और औरंगाबाद जैसी सीट भी हैं पर सबसे ज्यादा विरोध बक्सर को लेकर है

Leave A Reply

Your email address will not be published.