ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड सिकंदर सस्पेंड, अब तक 14 हो चुके हैं गिरफ्तार

बिहार में नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा है. इस बीच पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की है. इनमें से एक नाम सिकंदर यादवेंदु का है.

जो नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. खबर आई है कि गिरफ्तार सिकंदर को सस्पेंड कर दिया गया है. सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था जिसे पहले उसके मूल विभाग जलसंसाधन भेजा गया फिर उसे जल संसाधन विभाग में सस्पेंड कर दिया है.

जानिए कौन है सिकंदर यादवेंदु

सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है. वो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. हालांकि ये पहला घोटाला नहीं है जिसमें वो पकड़ा जा चुका है. वो ऐसे ही एक दूसरे घोटाले के मामले में जेल भी जा चुका है. दरअसल सिकंदर 3 करोड़ के एलईडी घोटाले का आरोपी था. इसी मामले में वो जेल भी जा चुका है.

सिकंदर पहले रांची में ठेकेदारी का काम करता था. साल 2012 में उसने बिहार SSC परीक्षा पास की और जूनियर इंजीनियर बन गया. उसका बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. उसका दामाद एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहा है.

आरोपियों का कबूलनामा

आरोपियों ने कबूल किया है कि 5 मई को परीक्षा थी और पेपर चार मई को ही लीक हो गया था. अभ्यर्थियों से 30 से 32 लाख रुपये लिए गए थे. पटना ईओयू (इकनॉमिक ऑफेंसेस यूनिट) ने जो 6 पोस्ट डेटेड चेक बरामद किए हैं, ये सभी माफियाओं के नाम जारी किए गए थे. अब ईओयू अकाउंट होल्डर्स के बारे में जानकारी जुटा रही है. अबतक बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें 5 नीट यूजी के अभ्यर्थी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.