ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतीहारी: पुलिस हिरासत में पीटा, युवक की गई जान… गांव वालों ने घेर लिया थाना

बिहार के मोतिहारी थाना के हाजत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में एक युवक की मौत होने के बाद गांववालों ने झरोखर थाना का घेराव कर रखा है. थाने का घेराव करने वाले गांववालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है, लेकिन गांववाले अभी भी डटे हुए हैं. गांववालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नन्हक राय की मौत हो गई है.

पुलिस को सूचना मिली कि झरोखर थाना के चौकीदार रामसूरत राय का गांव के ही नन्हक राय से जमीनी विवाद था. चौकीदार ने कल सुबह नन्हक राय को एक मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सुबह में थाना पर लाया था और रात में झरोखर थाना के हाजत में नन्हक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. थाने में मौत पर पुलिस का कहना है कि उसने शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप?

पुलिस के इसी दावे पर गांववाले सवाल उठा रहे हैं कि नन्हक हाजत में आत्महत्या क्यों करेगा? क्या उसे उम्र कैद की सजा मिलने वाली थी या फिर मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में फांसी की सजा होने वाली थी पुलिस का दावा है कि थाने में आत्महत्या किया गया है. गांववालों का यह सवाल यह है कि हटाकट्टा लंबा चौड़ा आदमी अपने शर्ट से थाने में आत्महत्या कैसे कर लेगा? पुलिस के मुताबिक, थाने में कैमरा लगा हुआ है. मामले की पूरी सच्चाई कैमरा में कैद हुई होगी. फिलहाल, पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं देख पाई है.

मृतक नन्हक के घरवालों का कहना है कि कल सुबह जब नन्हक राय को पुलिस पकड़कर थाना पर ले आई तो वे लोग पुलिस से पूछताछ करने के लिए गए कि आखिर नन्हक राय को क्यों हिरासत में लिया गया है?

घरवालों के सामने पीटती रही पुलिस

घरवाले थाने वहां पहुंचे तो पुलिस उसे दिन भर बुरी तरह पीटती रही. घरवालों के मुताबिक, नन्हक राय को पुलिस की पिटाई के दौरान ही चक्कर भी आया था. वह गिर भी पड़ा था, जिसके बाद फिर से पुलिस उसे पानी पिलाकर उठाकर थाने में बंद कर दिया. कुछ देर बाद वह जैसे ही वहां से हटे और कुछ देर बाद लौटे तो उसकी मौत हो गई, जिसे पुलिस आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे थाने में ही शर्ट को खोलकर उसे फंदा बनाकर लटकने की बात कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.