ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंगोत्री में झिरन्या के तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालु घायल, 28 यात्री थे सवार

खरगोन। उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को सुबह 6:18 बजे गंगोत्री जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना हरिद्वार से जाते समय गंगोत्री से करीब 20 किमी पहले झाला ब्रिज के कुछ दूरी पर हुई है। जिसमें पांच तीर्थयात्री घायल हुए हैं

खंडवा और खरगोन के थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री झिरन्या सहित खरगोन और खंडवा के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें यहां की ट्रेवल एजेंसी तीर्थ यात्रा के लिए ले जाती है। ट्रेवल एजेंसी के प्रहलाद यादव ने दूरभाष पर उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चालक साइड के अगले पहिये में खराबी आने (बब्लिंग करने से) बस का संतुलन बगड़ गया, जिससे बस पलट गई।

टल गई बड़ी दुर्घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर बल पलटी, वहां एक ओर खाई और गंगा नदी है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर तत्काल एम्बुलेंस आ गई थी और घायलों को समीप ही के गांव में अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया।

कुछ देर आवागमन प्रभावित

इस घटना से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गया था, लेकिन वहां बार्डर रोड के जवानों बस को हटाने में मदद की और तब कहीं वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो सकी।

तीर्थयात्री ने बताया पूरा घटनाक्रम

तीर्थयात्री हर्ष श्रीराम शर्मा ने बताया कि झिरन्या से जिस बस में गए थे, उसे हरिद्वार में खड़ी कर दी थी और स्थानीय ट्रेवल्स कंपनी की बस किराए से लेकर हम गंगोत्री जा रहे थे। इस घटना के बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर दी गई थी और सभी यात्री सकुशल गंगोत्री पहुंच गए हैं। सम्पूर्ण घटनाक्रम को लेकर उक्त ट्रेवल्स के रुसीराम राठौर ने बताया कि सभी तीर्थ यात्री 13 जून को 18 दिनों की यात्रा पर गए हैं। इस दौरान वे गंगोत्री के बाद धर्मशाला, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौटेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.