ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ फायरिंग! डॉक्टर को मारने आए थे बदमाश, मरीज को लगी गोली

मेरठ में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. यहां एक डॉक्टर को मारने आए हमलावरों की गोली लगने से इलाज कराने आया व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर दो हमलावरों को क्षेत्रवासियों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया. लोगों ने आरोपियों को काफी पीटा, यहां तक की उनके कपड़े भी फाड़ दिए.

लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब अपने पिता को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद के यहां दिखाने आए थे. तभी चार हमलावर आरोपी युवक शोएब, इमरान, इसरार, आकिब क्लिनिक में घुस आए. इन लोगों ने वहां फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग डॉक्टर पर कर रहे थे, लेकिन गोली अय्यूब को लग गई. गोली अय्यूब के पेट में लगी है. घायल अय्यूब को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

पब्लिक ने हमलावरों को जमकर पीटा

आसपास के दुकानदारों ने भी जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी तो इलाके में भगदड़ मच गई. दुकानदारों ने फौरन शटर गिराकर दुकानें बंद कर दी. दो मिनट में पूरा बाजार बंद हो गया, हमलावर मौके से भागने लगे, तभी पब्लिक ने दौड़कर आरोपियों को पकड़ा. इसमें दो आरोपी इमरान और आकिब को पब्लिक ने पकड़कर खूब पीटाई की अन्य दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए.

मजदूरों से हुआ था विवाद

दरअसल डॉक्टर के यहां कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है. शुक्रवार को इसरार जो कि लक्खीपुरा का रहने वाला है, उसका दिन में डॉक्टर के यहां काम कर रहे मजदूरों से कुछ विवाद हो गया. मजदूरों के साथ इसरार का विवाद बढ़ने लगा तो डॉक्टर एमडी ने इसका विरोध किया और किसी तरह इसरार को वापस भेज दिया. लेकिन, रात को इसरार अपने साथियों को लेकर डॉक्टर को मारने आ पहुंचा और फायरिंग कर दी.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी ने बताया कि की एक डॉक्टर के क्लीनिक पर दोपहर के समय कुछ विवाद हो गया था इसके बाद तीन-चार लोग डॉक्टर के क्लीनिक पर रात में आए उन्होंने गोली चला दी जिसमें एक व्यक्ति अय्यूब जो कि अपने पिता को डॉक्टर को दिखाने आया हुआ था उसके पेट में गोली लगी. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.