ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोमवार को इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, हर दुख और गरीबी होगी दूर!

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव कहलाने वाले भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मत है कि इस व्रत के पुण्य से भगवान शिव व मां पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे. सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है. विवाहित महिलाएं सुख-सौभाग्य में वृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार के दिन व्रत करती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं शीघ्र विवाह और मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं.

ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा जरूर करें और शिवलिंग का अभिषेक करें. सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से जीवन के हर संकटों को दूर किया जा सकता है. सोमवार की पूजा के दौरान शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए और साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय नीचे दिए गए मंत्रों का जप करें.

सोमवार को ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक

  • सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
  • इसके बाद दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
  • फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, मोली, पान, सुपारी, अक्षत, फल आदि चीजें अर्पित करें.
  • इसके बाद शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं. फिर महादेव की आरती करें और मंत्रों का जाप करें.
  • अंत में भगवान शिव को फल, मिठाई आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए.
  • इसके बाद लोगों में प्रसाद बांटें और आखिर में गरीब लोगों में अन्न और धन का दान करें.

पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जप

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि। उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

  • माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा। आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
  • ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.