ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ऊपर टेंट टूट कर गिरने के मामले की होगी जांच

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच पर टेंट टूट गर गिरने के मामले की प्रशासनिक जांच कराई जाएगी। जांच में इन तथ्यों की जांच कराई जाएगी कि यह महज एक हादसा था या फिर साजिश। इसके अलावा इस मामले में कहां-कहां लापरवाही रही, जिसके कारण टेंट टूट कर गिरा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर लापरवाहों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने और केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। इसी क्रम में मंगलवार को वह शिवपुरी पहुंचे। शिवपुरी में जब उनका रोड शो चल रहा था, तभी रास्ते में तेज आंधी-तूफान के बीच आसमान में बिजली कड़कना शुरू हो गई और मूसलाधार बारिश होने लगी। इसके बाबजूद उनका रोड शो जारी रहा और वह भीगते हुए माधव चौक चौराहे तक पहुंचे।

इसके बाद जब वह मंच पर पहुंचे तो जनता का अभिवादन करने के बाद महज कुछ सैकेंड में ही उन्होंने अपना भाषण समाप्त कर दिया। इसी दौरान अचानक टेंट अाकर उनके ऊपर गिर गया। अगर टेंट को वहां मौजूद नेताओं ने अपने हाथों पर नहीं झेला हाेता हो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हादसे का शिकार हो सकते थे। इस मामले में शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी का कहना है कि वह फिलहाल तो बाहर हैं, परंतु उन्होंने अपने अधिनस्थों को फिलहाल मौखिक रूप से मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

कलेक्टर का कहना है कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर यह हादसा है तो इस बात की जांच की जाए कि इसमें कहां-कहां लापरवाही बरती गई, जिसके कारण टेंट टूटने की स्थिति निर्मित हुई। जांच के दौरान इस बात की भी जांच की जाएगी कि बारिश का माैसम होने के बाबजूद ऐसे आकार में टेंट क्यों नहीं लगाया गया कि टेंट पर पानी न भरे। उनके अनुसार हर बिंदु पर गहनता के साथ जांच करवाई जाएगी।

सिंधिया की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिक्योरिटी की थी

प्रशासन और पुलिस से जुड़े हुए विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि जिस तरह का मौसम रोड शो और आम सभा के दौरान निर्मित हुआ था, उसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्णय लेना था कि क्या सिंधिया ऐसे को ऐसे मौसम में खुली जीप में रोड शो करना चाहिए या नहीं। मंच पर जाना चाहिए या नहीं आदि। अगर सिंधिया ने अपना भाषण हमेशा की तरह लंबा खींचा होता तो शत प्रतिशत उनके आसपास कोई नेता नहीं होता और उस स्थिति में टेंट टूट गर गिरा होता तो वह हादसे का शिकार हो सकते थे। ऐसे में इस मामले को उनकी सुरक्षा व्यवस्था में चूक से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.