ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ये टीम के लिए बहुत खतरनाक…T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले द्रविड़ की बात सुन अश्विन ने ऐसा क्यों कहा?

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है और लगातार आठ मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम की सफलता के पीछे खिलाड़ियों के प्रदर्शन, रोहित शर्मा की कप्तानी के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी बहुत बड़ा हाथ है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार आईसीसी के फाइनल मुकाबले में पहुंची है. हालांकि, इनमें से उसे एक में भी जीत नहीं मिली. राहुल द्रविड़ के मेहनत को देखते हुए, अब उनके लिए ट्रॉफी जीतने की बात होने लगी है. इस बीच उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने 140 भारतीय फैंस का दिल जीत लिया. इसे सुनकर अश्विन भी खुश हो गए, लेकिन साथ में उन्होंने एक चेतावनी भी दे दी.

फाइनल से पहले द्रविड़ ने क्या कहा?

टीम इंडिया 29 जून को बारबडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेलेगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले इस घमासान से पहले राहुल द्रविड़ के लिए ‘डू इट पर फॉर द्रविड़’ नाम से कैंपेन चलाया जा रहा है. यानी इस बार द्रविड़ के लिए ट्रॉफी जीतने की बात हो रही है. महामुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू के दौरान उनसे इस कैंपेन को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने हमेशा की तरह बहुत ही विनम्रता से जवाब दिया और कहा कि वो इस तरह के कैंपेन में विश्वास नहीं करते हैं. द्रविड़ के मुताबिक वो किसी भी खास व्यक्ति लिए कुछ करने के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में पूरी टीम मेहनत कर रही है, इसलिए सभी को इसे जीतने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कैंपेन को रोकने की भी मांग की.

द्रविड़ की इस बात को सुनकर रविचंद्रन अश्विन खुश हो गए. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के लिए कुछ करने का नैरेटिव टीम स्पोर्ट में बहुत खतरनाक होता है. ऐसी चीजें अच्छे माहौल को खराब कर सकती हैं. द्रविड़ ने जब इस नैरेटिव का बहिष्कार किया तो उन्होंने खुशी जताई.

वेस्टइंडीज में टूटा था द्रविड़ का दिल

17 साल पहले वेस्टइंडीज में ही राहुल द्रविड़ का सपना चकनाचूर हो गया था. साल 2007 में भारतीय टीम द्रविड़ की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप खेलने आई थी, लेकिन शर्मनाक प्रदर्शन के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. द्रविड अपने करियर में टीम के लिए कभी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं उठा पाए. अब टीम इंडिया के लिए कोचिंग करते हुए बारबडोस में 29 जून को उनके पास आखिरी मौका होगा, क्योंकि इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.