ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से कार की टक्कर, पति-पत्नी और एक युवक की दर्दनाक मौत

बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव के पास एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं. इनके नाम वीरेंद्र पांडेय और इंद्रा देवी हैं, जो बघैला थाना के पररिया गांव के निवासी हैं. मृतकों में एक अन्य युवक गुड्डू कुमार भी है, जो खुडनू का निवासी है. वीरेंद्र और इंद्रा अपनी बेटी संध्या कुमारी का इलाज करा कर सोमवार को जमुहार के मेडिकल कॉलेज से अपने गांव जा रहे थे. जान पहचान हो जाने के कारण गुड्डू कुमार भी इस कार में सवार हो गया. इसी बीच, सासाराम-अकोढीगोला रोड के खंडा गांव के पास कार ट्रक से टकरा गई.

तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे में बुजुर्ग दंपती के अलावा गुड्डू कुमार की भी मौत हो गई. वहीं कार में बैठे एक युवती और कार का चालक भी घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज जमुहार के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. मृतक गुड्डू कुमार जमुहार के मेडिकल कॉलेज में एएनएम के पद पर कार्यरत था. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मुफस्सिल थाने के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंची.

इस हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है. कार की छत और दरवाजे निकलकर बाहर आ गए थे. पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजन को दी है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहली नजर में ओवरटेक करने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.