ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथरस हादसे में आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

यूपी के हाथरस में हुए दिल को झकझोर देने वाले हादसे के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया है. इसमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं. ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे. एफआईआर में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं है. जिम्मेदारी आयोजक की होती है. आयोजक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.ये जानकारी अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने दी है.

आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.गिरफ्तार किए गए 6 लोग आयोजन समिति के मेंबर हैं. ये चंदा इकट्ठा और भीड़ जमा करने का काम करते हैं. ये कार्यक्रम में सभी तरह की व्यवस्था करते हैं. अभी तक बाबा से पूछताछ नहीं हुई है. जरूरत पड़ी तो पूछताछ की जाएगी.

प्रकाश मधुकर पर घोषित किया गया इनाम

आईजी ने बताया है कि आयोजक प्रकाश मधुकर के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. विवेचना में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह साजिश का हिस्सा तो नहीं है. बाबा की चरण रज लेने के लिए भीड़ आगे बढ़ी तो सेवादारों ने भीड़ को छोड़ दिया, जिसके बाद ये घटना हुई. ये लोग मौके से भाग गए थे. उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया.

भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि ये लोग वीडियो बनाने से रोकते थे. खुद ही भीड़ नियंत्रण का काम करते हैं. आईजी ने बताया है कि भगदड़ मचने से अभी तक 121 लोगों की मौत हुई है. सभी की शिनाख्त हो चुकी है. उधर, इस हादसे को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगदड़ में साजिश की आशंका जताए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश ने कहा कि षड्यंत्र तो नहीं हो सकता मगर यह साजिश जरूर हो सकती है. सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहती है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अपना ‘पॉलिटिकल स्वास्थ्य’ बेहतर करके मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. इसी रस्साकशी में मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य विभाग का बजट कम कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.