ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता

मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन के बंधेंगे. इससे पहले शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई में उनके निवास एंटीलिया पर मामेरु समारोह रखा गया.

मामेरू के बारे में कहा जाता है कि यह एक गुजराती शादी का रस्म है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं. अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुकेश और नीता अंबानी खुद से लोगों को कार्ड बांट रहे हैं और शादी में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं. मुंबई में उन्होंने कई नेता और अभिनेताओं के घर खुद जाकर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया.

पिछले महीने नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण दिया था. इस दौरान उन्होंने 1.51 करोड़ का दान दिया था. माता अन्नपूर्णा मंदिर में एक करोड़ रुपए की धनराशि भेंट की थीं. बनारस के बुनकरों को साड़ी बनाने के लिए कहा था. नीता ने कहा था कि वह 10 साल बाद बनारस आई थीं. अनंत और राधिका की शादी का कार्यक्रम 12 से 14 जुलाई तक चलने वाला है.

अनंत-राधिका की शादी के कार्ड का कैसा है लुक?

अनंत-राधिका की शादी का इंविटेशन कार्ड एक रेड कलर के बॉक्स में है. इसका लुक एक ‘मंदिर’ जैसा है, जो चांदी का बना है. शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होना है, जो 3 दिन चलेगा. 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है.

जामनगर में मनाया गया था पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

इससे पहले मार्च में उनकी शादी का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में मनाया गया था जबकिदूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मई के आखिर में यूरोप में एक क्रूज पर मनाया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.