ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीतू पटवारी ने बढ़ते कर्ज और बजट का उपयोग नहीं करने पर सरकार को घेरा

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट में किए गए प्रविधानों को नाकाफी बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी में सिर्फ तीन हजार रुपये का प्रविधान किया है। कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। लगभग 13 लाख किसानों की कर्जमाफी बाकी थी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में कटौती

पटवारी ने कहा, वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए 74 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, पर 2024-25 में इसमें 66 हजार 605 करोड़ रुपये का प्रविधान ही किया है। भावांतर फ्लेट रेट योजना में सिर्फ एक हजार रुपये रखे गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2022-23 में दो हजार 306 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, मगर इस बजट में उसे घटाकर दो हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।

भाजपा सरकार बजट का पूरा उपयोग नहीं कर पा रही है। वह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पटवारी ने कहा, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है ही नहीं।

इन मुद्दों को भी उठाया

पटवारी ने कहा, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में कहा है कि प्रदेश के पूंजीगत व्यय में इस बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सच्चाई यह है कि पूंजीगत व्यय 2023-2024 में 67 हजार 177.96 था, जिसे घटाकर 61 हजार 633.49 करोड़ रुपये किया गया अर्थात प्रदेश के अधोसंरचना विकास के साथ कुठाराघात किया गया। पोषण आहार घोटाला, आयुष्मान घोटाला, नर्सिंग घोटाला जैसे सैकड़ों घोटालों ने मप्र के विकास को गहरा आघात पहुंचाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.