ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रयागराज में मिशनरी स्कूल की कुर्सी का खेला, अंदर घुसे प्रिंसिपल को धक्का दिया… फिर किया कब्जा

प्रयागराज में एक मिशनरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा चला. वर्तमान प्रिंसिपल को कुर्सी से हटाने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. कुर्सी समेत उनको ऑफिस से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग उनके साथ उलझते नजर आए. प्रिंसिपल का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. ये स्कूल डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़ा हुआ है.

पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की है. पुलिस को वो वीडियो भी सौंपी है जिसमें प्रिंसिपल के साथ बदसुलूकी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विवाद जानसन गर्ल्स विंग स्कूल के संचालन को लेकर बताया जा रहा है. हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर भी अधिकारियों को कुछ वीडियो दिए गए हैं.

कर्नलगंज थाने में हुआ मामला दर्ज

पीड़ित प्रिंसिपल पारुल सोलोमन ने कर्नलगंज थाने में एनल दान, बिशप मॉरिस एडगर दान, विनीता इसूबियस, संजीत लाल, विशाल नावेल सिंह, आरके सिंह, अरुण मोजेज, तरुण व्यास, अभिषेक व्यास और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है. पारुल सोलोमन ने बताया कि बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल के संचालन को लेकर विवाद चला आ रहा है.

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

पारुल सोलोमन के पति सुमित का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर उन्हें वीडियो और साक्ष्य सौंपे हैं. आरोप है कि स्कूल संचालन को लेकर विवाद कोर्ट में है तो एक दूसरे को हटाकर कब्जा क्यों किया जा रहा है. हालांकि, इस मामले में बिशप मॉरिस एडगर दान और गर्ल्स हाईस्कूल की प्रिंसिपल विनीता इसूबियस ने भी कई वीडियो अधिकारियों का सौंपे हैं. इसमें प्रिंसिपल पहले खुद ही स्कूल उन लोगों को टेकओवर करा रही हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.