ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद भी घर से बाहर नहीं हुए अरमान मलिक, मिली ये सजा

बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए अनिल कपूर के ‘वीकेंड के वार’ में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने विशाल पांडे पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर गलत बातें की हैं. दरअसल विशाल ने कृतिका को देखकर अपने दोस्त लवकेश कटारिया के कान में कहा था कि मैं एक चीज के लिए गिल्टी हूं, मुझे भाभी (कृतिका मलिक) अच्छी लगती हैं. हालांकि अरमान और कृतिका दोनों इस बात से अनजान थे. पायल के खुलासे के बाद अरमान अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया.

बिग बॉस के घर में अगर कोई कंटेस्टेंट अपने साथी कंटेस्टेंट पर हाथ उठाता है तो उसे ‘हिंसा’ कहा जाता है और बिग बॉस के नियमों के मुताबिक हिंसा करने वालों को शो से बाहर कर दिया जाता है. बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार पर हाथ उठाने की वजह से तहलका भाई (सनी आर्या) को बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था. यही वजह है कि अरमान के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद कइयों को लगा था कि उन्हें भी शो से बाहर कर दिया जाएगा, लेकिन बिग बॉस की टीम ने अरमान को घर से बाहर नहीं निकाला.

रवालों ने लिया फैसला

दरअसल अरमान के विशाल पर हाथ उठाने के बाद बिग बॉस ने लवकेश कटारिया, रणवीर शौरी और दीपक चौरसिया को कन्फेशन रूम में बुलाया. उन्हें बिग बॉस ने बताया कि आमतौर पर जब भी बिग बॉस के घर में कोई कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट पर हाथ उठाता है, तब उन्हें शो से निष्कासित किया जाता है. लेकिन घर में हुई घटना बाकी घटनाओं से अलग है. इस मामले में अरमान एक पति हैं, उनकी पत्नी के खिलाफ किसी ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया है, यानी देखा जाए तो उन्हें ये कदम उठाने के लिए उकसाया गया है और इसलिए ये आपको तय करना है कि अरमान को शो में रखा जाए या फिर उन्हें बाहर निकाला जाए.

अरमान को मिली सजा

कन्फेशन में रूम में आए हुए तीनों कंटेस्टेंट ने ये फैसला लिया कि इस पूरे मामले में अरमान मलिक नहीं बल्कि विशाल पांडे गलत हैं और इसलिए अरमान को कोई सजा नहीं होनी चाहिए. हालांकि अनिल कपूर ने इन तीनों कंटेस्टेंट का फैसला घरवालों के साथ शेयर करते हुए अरमान से कहा कि भले ही आपको आज बिग बॉस के घर से बाहर नहीं निकाला जा रहा है. लेकिन आप की सजा ये है कि अब से घर से बाहर जाने तक हर हफ्ते आपको नॉमिनेट किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.