ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विराट कोहली के रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR, देर रात तक हो रहा था ये काम

विराट कोहली तो इस वक्त लंदन में है. वो T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म होने वाली रात ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे क्योंकि उनकी बीवी और बच्चे वहीं हैं. लेकिन, इधर भारत में उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. ये मामला बेंगलुरु स्थित विराट कोहली के One8 Commune रेस्टोरेंट से जुड़ा है, जिसे लेकर बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

अब सवाल है पुलिस ने कार्रवाई क्यों की? क्यों बेंगलुरू पुलिस ने उनके शहर के MG रोड स्थित रेस्तरां के खिलाफ FIR दर्ज की? तो इसका जवाब वहां देर रात हो रही एक ऐसी चीज से जुड़ा है, जिसके बाद मजबूरन पुलिस को कदम उठाना पड़ा है. विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के बारे में कार्रवाई की जानकारी शहर के DCP सेंट्रल ने दी है.

विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर क्यों हुई FIR?

ANI से बातचीत में DCP सेंट्रल ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु के 3-4 पब के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी कि वो रात के डेढ़ बजे तक खुले रहते हैं. हमें वहां से तेज म्यूजिक बजने की शिकायत मिली थी. शहर में पब्स के खुले रहने का समय केवल रात के 1 बजे तक ही है, उसके बाद नहीं.

देश के कई शहरों में One8 Commune की चेन

विराट कोहली के रेस्टोरेंट और पब की चेन One8 Commune के नाम से देश के कई शहरों में हैं. बेंगलुरु और मुंबई के अलावा पिछले साल ही विराट ने गुरुग्राम में भी एक रेस्टोरेंट इस नाम से खोला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.