ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर में आज भी घर जल रहे हैं… राहुल गांधी ने PM मोदी से शांति की पहल करने की अपील की

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद मणिपुर आकर शांति की अपील करनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मणिपुर पिछले साल भी आया था, अब फिर आया हूं लेकिन अफसोस कि यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हालात जस के तस हैं. आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मणिपुर को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में राहुल गांधी ये कहते देखे जा रहे हैं कि वो मणिपुर हिंसा शुरू होने के बाद तीन बार आ चुके हैं, मगर स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. आखिर मणिपुर की सुध कब ली जाएगी?

प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर जाने की अपील

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आज भी तमाम घर जल रहे हैं. यहां की हजारों मासूम जिन्दगियां खतरे में हैं और हजारों परिवार रिलीफ कैंप में रहने को लाचार हैं. राहुल गांधी ने इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी मणिपुर आने की अपील की है. और कहा कि पीएम मोदी को यहां आकर खुद प्रदेशवासियों की तकलीफें सुननी चाहिए, हालात को देखना चाहिए और शांति की अपील करनी चाहिए.

संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाने की बात कही

राहुल गांधी ने इसी के साथ ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद और इंडिया गठबंधन के दलों के सांसद मणिपुर में शांति स्थापना के लिए संसद में पूरी शक्ति के साथ आवाज उठाएंगे और सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे. उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हालात है, उसको लेकर सभी को गंभीर होना चाहिए. यहां ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए ताकि जल्द से जल्द शांति कायम हो सके और स्थानीय लोगों को राहत मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.