ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस सागर में हादसे का शिकार, 10 नेपाली यात्री घायल

सागर: झांसी-लखनादौन फोरलेन पर बांदरी के पास गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी। बस में सवार नेपाल के 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस कंपनी की बस नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। नेशनल हाइवे-44 पर बस के आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बस कंटेनर से टकरा गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यात्रियों में मची चीख पुकार

टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में बस के अगले हिस्से में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोट आई है। कंटेनर से टकराते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत बस के पास पहुंचे और बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाला। टक्कर के बाद कंटेनर का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग गया।

ब्रेकर के कारण कंटेनर ड्राइवर ने रोका वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हाइवे पर चल रहे काम के चलते गुजरने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए हादवे अर्थारिटी ने जगह-जगह ब्रेकर बना दिए हैं। अचानक आए ब्रेकर के कारण कंटेनर ड्राइवर ने वाहन रोक दिया, जिसके कारण पीछे से आ रही बस उससे जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर बांदरी पुलिस पहुंच गई। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

चार गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी बस में सवार कृष्णा पति शेर बहादुर बुद्धा (25), सृष्टि पिता कुशल थापा (6), लक्ष्मी पति रिरजन खंगोर(31),मनीषा पिता नीरज रावत (11), सुमित्रा पति दीपक मडुहोल (21), करन पिता रायवादिर विपट (22), कमला पति करन तिरत (21), हगीसरा पति सुखद भोजल (22), धनीसरा पिता नीरख बहादुर थापा(55), सरस्वती पति कृष्णा जुवेदी(33) घायल हो गए। घायलों को बांदरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार यात्रियों को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें बीएमसी रेफर किया गया। घायलों की मांग पर सभी को सागर भेज दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.