ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई तो पेट्रोल पंप संचालक ने घोषित कर दिया इनाम, फायरिंग कर भिंड से हुए थे फरार

 भिंड: भिंड में पेट्रोल पंप संचालक ने खुद पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर इनाम की घोषणा की है। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित सावित्री पेट्रोल पंप पर चार जुलाई की शाम दो बाइक पर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की थी। संचालक के हावी होने पर बदमाश मौके से भाग गए।

बदमाश फायरिंग के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बरोही थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पोरसा, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में दबिश दी है।

पेट्रोल पंप संचालक पर फायरिंग

पेट्रोल पंप संचालक नेकराम नरवरिया और उनका भतीजा पदम गुरुवार शाम केबिन में बैठे थे। तभी दो बदमाश सीधे वहां पहुंच गए। उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। धमकाते हुए हथियार भी निकाल लिए। उनके बीच बहस होने लगी। तभी एक बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली संचालक के हाथ को छूकर निकल गई।

पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश

पंप संचालक का भतीजा पदम भी आ गया। दूसरे बदमाश ने भी पिस्टल से फायर कर दिया। संचालक और उसका भतीजा हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए। इसके बाद बदमाश पीछे हट गए। उन्हें डर था कि पंप पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक आ गए तो वे पकड़े जाएंगे। चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

संचालक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया

पेट्रोल पंप संचालक पदम नारायण नरवरिया ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में मुरैना और ग्वालियर में प्रमुख तौर पर कर रही है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश दतिया और इटावा जिलों में भी की जा रही है।

पुलिस कई जिलों में कर रही तलाश

पुलिस द्वारा यह कहा जा रहा कि आरोपी वारदात के बाद मुरैना के रास्ते भागे थे इसलिए पुलिस बड़े ही गंभीरता से मुरैना के बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि मुरैना के बाद यह बदमाश ग्वालियर में छुप सकते हैं इसलिए पुलिस ग्वालियर जिले में भी बदमाशों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.