ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उज्जैन की शिप्रा नदी में हाथ पैर और मुंह बंधी महिला की मिली लाश, मचा हड़कंप

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली  महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अभी आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

सीएसपी श्वेता गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना शनिवार की है शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की शिप्रा नदी में एक महिला की लाश दिख रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकाला गया महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। महिला हरे कलर की साड़ी पहने हुए है और उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं। अभी महिला की पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.