ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल में क्लास के दौरान अचानक गिर गया चलता हुआ फैन, एक छात्रा हुई घायल..

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में बच्ची घायल हो गई है, जिसको भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के दौरान सीलिंग फैन अचानक गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है की छात्रा की आंख और कान के पास चोट आई है। परिवार जनों में स्कूल की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे में देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं और टीचर पढ़ाई करवा रही है। अचानक से पंखा गिरने से सब घबराते हैं। इसके बाद टीचर छात्रा के पास पहुंचती है और फिर स्कूल के अन्य स्टाफ को जानकारी देती है। सीहोर के डीईओ संजय सिंह तोमर ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.