ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ID कार्ड में छात्रों की जाति पूछने पर बवाल…कांग्रेस बोली- पहले धर्म अब जाति के नाम पर बांट रही भाजपा

झाबुआ: मध्य प्रदेश में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 55 एक्सीलेंस कॉलेजों का शुभारंभ किया था। लेकिन कॉलेज के आईडी कार्ड में छात्रों की जाति पूछे जाने पर बवाल मच गया है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आपत्ति लेते हुए कहा है कि ‘भाजपा पहले धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही थी, अब आईडी कार्ड में जाति लिखकर जात-पात के नाम पर युवाओं को बांटा जा रहा है।

विधायक विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x (ट्विटर) पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का एक आईडी कार्ड पोस्ट कर लिखा है कि ‘क्या प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हमारे यहां फिर से “वर्ण व्यवस्था” पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को स्थापित करना चाहते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रतलाम के छात्र नागेश्वर के आईडी कार्ड से तो यही जाहिर हो रहा है, जिसमें छात्र नागेश्वर की जाति लिखी गई है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.