ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हालत गंभीर.. और बाबा से झाड़-फूंक करा रही थी गर्भवती, परिवार भी अड़ा, आखिरकार स्वास्थ्य अमले ने बचा ली जान

सिवनी। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चल रहे उच्च जोखिम महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के तहत अंतरा फाउंडेशन के साथ लखनादौन ब्लॉक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा सिरसाम, मारूफ मिर्जा और एमएच कोऑर्डिनेटर कविता खोब्रागडे ने ब्लाक में चल रही सेक्टर समीक्षा बैठक का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सेक्टर सिरमंगनी विकासखंड लखनादौन और आदेगांव में बैठक की। आदेगांव सेक्टर की बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के केस-टू-केस समीक्षा के दौरान एएनएम जोबा साहू ने हाई रिस्क गर्भवती नम्रता इनवाती के बारे में बताया। इस महिला के परिवार के लोग बाबा से उपचार कराने के चक्कर में थे। स्वास्थ्य विभाग की दखल के बाद महिला की जान बच सकी।

यह है मामला

बैठक में एएनएम ने बताया कि था कि नम्रता के परिवार वालों पर एक स्थानीय झाड-फूंक वाले बाबा का बहुत गहरा प्रभाव था। हाई रिस्क होने के बाद भी वह बाबा से उपचार करवा रहे थे। इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा सिरसाम को बैठक के दौरान लगी, तब इस गंभीर स्थिति को देखते मनीषा सिरसाम ने महिला के घर का दौरा किया।

जब महिला वहां नहीं मिली तो मढ़िये के पास गए, जहां बाबा के घर में नम्रता की हालत और भी खराब पाई गई। जिला स्तरीय अधिकारियों ने जब नम्रता को अस्पताल चलने को कहा तो बाबा व घर वाले सहमत नहीं हुए।

तब जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वह पुलिस बुला रही है। तब परिजन और बाबा नम्रता को अस्पताल भेजने के लिए सहमत हुए। 108 वाहन से नम्रता को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान महिला को चिकन पॉक्स भी पाया गया, जिसके बाद उसे आइसोलेशन में रखकर उपचार किया गया।

यहां उपचार के बाद नम्रता को स्वस्थ और सुरक्षित उसके घर वापस पहुंचाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा सिरसाम ने लोगों से झाड-फूंक में विश्वास नहीं करने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.