ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिजाब, सूर्य नमस्कार और अब गुरु पूर्णिमा… MP सरकार के एक फैसले से क्यों मचा है बवाल?

मध्य प्रदेश में सूर्य नमस्कार और हिजाब के बाद अब गुरु पूर्णिमा पर बवाल शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ये तय किया है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में विद्यार्थी सरस्वती वंदन करने के साथ ही गुरुओं का सम्मान करेंगे, लेकिन सरकार के इस फैसले का अब विरोध शुरू हो गया है. मुस्लिम स्कॉलर पीरजदा तौकीर निजामी कह रहे हैं कि सरकार गैर हिंदू बच्चों पर सरस्वती वंदन का दबाव बना रही है. इस्लाम में बुत परस्ती बैन है. तिलक, चंदन, रोली का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है. न ही नारियल और न ही किसी तरह की आरती का इस्लामिक कानून में जिक्र है.

कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा कि उन्हें गुरु-शिष्य परंपरा के तहत होने वाले गुरुओं के सम्मान से कोई परहेज नहीं, लेकिन बीजेपी सरकार कम से कम अपने एजेंडे को स्कूलों में न थोपे. धर्म के नाम पर कोई भी चीज अनिवार्य कैसे की जा सकती है? ये सरासर गलत है.

कांग्रेस पर क्या बोली BJP?

उधर, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस कब तक तुष्टिकरण की सियासत को हवा देती रहेगी. राम मंदिर से लेकर सनातन धर्म तक, हमेशा ही कांग्रेस विरोध में रही है. सूर्य नमस्कार से लेकर योगा तक का विरोध कांग्रेस ने किया और अब गुरु पूर्णिमा पर हो रहे गुरु के सम्मान से ही उन्हें दिक्कत है.

कांग्रेस खुलकर नहीं कर ही विरोध

कांग्रेस बहुत खुलकर सरकार के इस फैसले का विरोध नहीं कर रही है, क्योंकि कांग्रेस जानती है कि खुलकर बयान देने का नुक्सान कितना बड़ा है या ये कहें कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस ने तुष्टिकरण की सियासत की वजह से कितना कुछ खोया है

शायद इसलिए कांग्रेस गुरु-शिष्य परंपरा का हवाला तो दे रही है, लेकिन ये भी कह रही है कि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को इस फैसले के बंधन में नहीं बांधना चाहिए. खैर, बीजेपी ने फिर तुष्टिकरण के जरिए कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.