ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर में रीवा-नागपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, पिता-पुत्र जिंदा जले

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। टक्कर के साथ ही ट्रक में आग लग गई। धधकते ट्रक में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। यह घटना शुक्रवार की अलसुबह पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम बम्हनौदा के पास हुई। हादसा इतना भयावह रहा कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के बीच फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

ट्रक क्रमांक यूपी 70 टीपी 9495 उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नागपुर की ओर जा रहा था। उसमें जेसीबी मशीन लोड थी। अलसुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही यह ट्रक बम्हनौदा के पास पहुंचा, तो संभवत: ड्रायवर को नींद को झोंका आया, जिसकी वजह से उसका वाहन सड़क किनारे खड़े एक पंक्चर हाइवा में पीछे से टकरा गया।

हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार काफी तेज रही, जिसके चलते ट्रक में आग भी लग गई। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर शिवकुमार पटैल(45वर्ष) और उसका सहायक पियूष पटैल (18वर्ष) ट्रक के केबिन में ही जिंदा जल गए। दोनों मृतक बैचू का पुरवा थाना गोहरी जिला प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिग्रेड की मदद लेना पड़ी।

घटना की विवेचना कर रहे एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में मरने वाला पियूष पटैल घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह ड्रायवर शिवकुमार पटैल का बेटा था। गुरुवार को ट्रक के कंडक्टर ने छुट्टी मार दी थी, इसलिए शिवकुमार अपनी मदद के लिए पियूष को भी अपने साथ ले आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.