ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहे मां एवं पुत्र से तीन लाख की हुई लूट

मधुबनी-जिला के एसबीआई बासोपट्टी शाखा एवं केनरा बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे मां-बेटे से अपराधियों ने तीन लाख लूटकर फरार हो गया. हरलाखी थाना क्षेत्र के बिटुहर भक्ताटोल निवासी छेदी मंडल ने बताया कि अपनी मां गंगिया देवी एवं छोटे भाई की पत्नी रेखा देवी के साथ बासोपट्टी आए हुए थे। तथा जमीन मालिक को देने के लिए तीनों लोगों ने अपने अपने खाते से करीब तीन लाख का निकासी कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी क्रम में बासोपट्टी कलुआही मुख्य मार्ग स्थित कलना चौक से पहले एक पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा करते हुए तीन लाख भरा झोला छीनकर उमगांव की तरफ फरार हो गया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बाइक से पीछा किया था इस दौरान महिला के साथ छीना झपटी में बाइक से गिरा दिया, जिससे महिला जख्मी हो गयी।
फिर पैसा भरा झोला लेकर एक बाइक पर सवार दोनों अपराधी रफूचक्कर हो गया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.