ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जैसलमेर की लड़की की शादी पर मचा ऐसा बवाल, थाने के बाहर हुई पत्थरबाजी…ये थी वजह

राजस्थान के जैसलमेर में एक लड़की ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी. लेकिन अब इस शादी को लेकर बवाल मच गया है. राजपूत समाज की लड़की ने ब्राह्मण समाज के लड़के से शादी की है. इसका लड़की के घर वाले विरोध कर रहे हैं. 10 दिन पहले लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी. युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी. परिजन लगातार लड़की को ढू़ंढ़ रहे थे.

इसी बीच युवती-युवक के साथ थाने पहुंची और पुलिस से प्रोटेक्शन मांगने लगी. उसने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी. किसी ने जोर जबरदस्ती से उसकी शादी नहीं करवाई. उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है. उधर, युवती के थाने पहुंचने की सूचना पर परिजन और समाज के लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए.

लड़की के परिवार वालों की मांग

परिजन पुलिस से युवती को सौंपने की मांग कर रहे हैं. लेकिन पुलिस ने उन्हें सौंपने के लिए कुछ भी नहीं कहा. शुक्रवार को जब युवती के समाज के लोग व परिजन युवती को उन्हें सौंपे जाने को लेकर उग्र हो गए और थाने के गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लाठी चार्ज व बल प्रयोग करके उन्हे वहां से हटाया. इस दौरान भीड़ में से कुछ युवकों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए जिसमें हल्की चोट आने की जानकारी मिली है. फिलहाल मामला गर्माया हुआ है. थाने के सामने भीड़ का धरना जारी है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

क्या बोले एएसपी?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह राजवी ने बताया- घर से भागे युवक युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. युवती ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर करते हुए बयान दिए हैं. दोनों युवक-युवती पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हैं. उनके परिवार वालों को समझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.