ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौकरी के नाम पर दो महिलाओं से 15 लाख रुपये की ठगी, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची शिकायत

 भोपाल। निजी फर्म में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर की दो महिलाओं से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़तों ने पुलिस कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है।

ऐसे फांसा जाल में

शातिर जालसाज ने रुपये ऐंठने के बाद भरोसा दिलाने के लिए महिलाओं को फर्जी ऑफर लेटर दिए, बल्कि उनका आनलाइन इंटरव्यू भी करवाया था। जब उनकी नौकरी नहीं लगी, तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिचित ने किया दगा

तलैया थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ निवासी हिना आफताब ने शिकायत में बताया है कि कमलापार्क क्षेत्र में रहने वाले नबील सिद्दीकी से उनका पुराना परिचय था। नबील अपने आपको अमेजन कंपनी का एचआर बताया था। नबील ने कहा कि वह उसकी नौकरी भी उसकी फर्म में एचआर के पद पर लगवा देगा। कंपनी में पांच वर्ष तक नौकरी की गारंटी भी रहेगी। साथ ही 50 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी भी मिलेगी। कंपनी का सारा काम वर्क फ्राम होम की तर्ज पर होगा।

फर्जी लेटर भेजा, इंटरव्यू कराया

नबील ने नौकरी पाने के लिए कुछ खर्च करने की बात भी की। उसकी बात पर भरोसा करते हुए हिना ने अलग-अलग समय में नबील के खाते में सात बार में 10 लाख रुपये भेज दिए। इस दौरान भरोसा जताने के लिए नबील ने उसे ई-मेल के माध्यम से फर्जी ऑफर लेटर भेजा। उसका ऑनलाइन इंटरव्यू भी करवाया।
काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे कंपनी का काम नहीं मिला, तो उसे शक हुआ। उसने तलैया थाना पुलिस में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत की। हिना के अलावा जहांगीराबाद निवासी फातिमा ने भी नबील की शिकायत की है। उससे भी नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.