सलवार-सूट पहनकर आया व्यापारी और पड़ोसी की दुकान में लगा दी आग… पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर कीटनाशक दुकान का संचालन करने वाले एक व्यापारी ने खुद की दुकान पर ग्राहक कम आने के चलते पड़ोसी की कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सलवार-सूट पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपित तक पहुंच गई। साथी आरोपित भी कीटनाशक दुकान का संचालन करता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.